Jai Hind Foundation Groups—Nai Soch, Nai Raah...
About Us

जय हिन्द फाउंडेशन ग्रुप्स

नई सोच, नई राह... — एक पब्लिक ट्रस्ट समाज सेवी संस्था

जय हिन्द फाउंडेशन ग्रुप्स की शुरुआत

देश में बेरोजगारी, अशिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक एवं अन्य समस्याओं को देखते हुए जय हिन्द फाउंडेशन ग्रुप्स की स्थापना वर्ष 2021 में की गयी। जय हिन्द फाउंडेशन ग्रुप्स एक पब्लिक ट्रस्ट समाज सेवी संस्था है।

जय हिन्द फाउंडेशन ग्रुप्स ने सामाजिक संगठनों तथा समाज सेवियों को संस्था से जोड़ने और उनके साथ जनहित में समाज सेवा के कार्यों को करने के लिए सदस्यों का गठन कर रही है।

जय हिन्द फाउंडेशन ग्रुप्स शिक्षा, रोजगार, आयुर्वेद, कृषि, स्वास्थ्य और खेल-कूद आदि क्षेत्र में मुख्य रूप से कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी व शारीरिक नि:शक्त व्यक्तियों व प्रतिभाशाली व्यक्तियों तथा प्रतिभावान छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त कराने के लिए प्रयास कर रही है। संस्था हर उस व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते। संस्था मानव श्रृंखला के माध्यम से व्यक्तियों की आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का निवारण तथा आपसी सहयोग की भावना का विकास समाज में करना चाहती है।

जय हिन्द फाउंडेशन ग्रुप्स

उद्देश्य

संस्था मुख्यत: सेवा, बचत और कमाई पर कार्य कर रही है जिसमें संस्था अपनी सभी योजनाओं से जुड़े लोगों को सेवायें प्रदान कर रही है और संस्था द्वारा निर्मित उच्चतम किस्म के उत्पादों को विनम्रतम मूल्य पर संस्था के सभी सदस्यों को प्रदान करा रही है जिससे उत्पादों पर अधिक खर्च से छुटकारा मिलेगा और धन की बचत होगी जिससे कि घर की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। संस्था अपनी सभी परियोजनाओं द्वारा संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को स्वरोजगार प्रदान करने का प्रयास कर रही है।

सेवायोजनाओं से जुड़े लोगों को सेवायें
धन बचतउत्तम उत्पाद, विनम्रतम मूल्य
कमाईसभी सदस्यों को स्वरोजगार

कार्य क्षेत्र

संस्था मानवहित समर्पण के लिए सृजित की गई है। अत: संस्था का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत है। अभी संस्था भारत देश के प्रत्येक प्रदेश में कार्यरत है। संस्था का पंजीकृत कार्यालय उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद नगर क्षेत्र में स्थापित है एवं संस्था का कार्यालय हर प्रदेश के हर जनपद खोलने का उद्देश्य है।

पता: Gali No. 1, Near Hanuman Mandir, Bhupendrapuri, Chuna Bhatti, Modi Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh - 201204

आय के साधन

योजनाओं द्वारा स्वरोजगार के साधन प्रदान करती है। संस्था से जुड़े सदस्य किसी भी या किसी भी योजना के अंतर्गत कार्य करके अपनी आय के साधन बना सकते हैं। संस्था के उत्पाद व रोजगार प्राप्त हो। संस्था द्वारा चलाये जा रहे स्वरोजगार मिशन में सदस्य अपना सहयोग देकर भी संस्था से एक सहयोग राशि भी प्राप्त कर सकते हैं। संस्था से जुड़े सदस्यों के लिए भविष्य में भी आय के नये-नये साधन बनते रहें।

भारत सरकार द्वारा पंजीकृत

संस्था के कागजात

Ministry of Corporate Affairs — CSR registration approval (13-10-2022)
Ministry of Corporate Affairs — CSR registration approval (13-10-2022)
PAN card of the sanstha
PAN card of the sanstha
National Commission for Women — Pledge for Women Rights
National Commission for Women — Pledge for Women Rights
National Human Rights Commission — Human Rights Pledge
National Human Rights Commission — Human Rights Pledge
Ministry of Labour & Employment — Say No to Child Labour
Ministry of Labour & Employment — Say No to Child Labour
Ministry of AYUSH — Surya Namaskar Pledge
Ministry of AYUSH — Surya Namaskar Pledge
Pledge for Clean Beaches
Pledge for Clean Beaches
रजि. सं.- 428/2021  |  (12A / 18G Approved)  |  PAN AAETJ0881G

कैसे जुड़ें

संस्था में जुड़ने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट फोटो होना अनिवार्य है। आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड से आपकी पहचान की पुष्टि करती है जो कि आपको स्वरोजगार व सामाजिक कार्य करने के लिए आवश्यक है और आपके स्वरोजगार की आय को बढ़ाने के लिए करती है। जो भी सहयोग राशि आपको देगी वह प्रचार-प्रसार व सहयोग के रुप में देगी ताकि आपकी आर्थिक स्थिति सुधारी जा सके।