स्वरोजगार योजना
संस्था व्यक्तियों के कौशलों के आधार पर स्वरोजगार उपलब्ध करायेगी जिससे वह आत्म-निर्भर बन सके। संस्था स्वरोजगार के माध्यमों का शिक्षण-प्रशिक्षण विभिन्न केन्द्रों पर समयानुसार करवाती रहेगी जिससे रोजगार के अवसर बने रहेंगे। संस्था स्वरोजगार मिशन परियोजना के माध्यम से मानव श्रृंखला बनाते हुए एवं लोगों के समूह का प्रबंधन करते हुए प्रत्येक बेरोजगार व्यक्ति को एक अच्छी आय देकर आत्म-निर्भर बनाने के लिए प्रयास करेगी।
